मसवासी। दस लक्षण पर्यूषण पर्व के समापन पर नगर में जैन समाज ने बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के आवागमन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पर्यूषण पर्व के समापन के मौके पर सोमवार को जैन समाज ने श्री महावीर जैन मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई। नगर में शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। यहां जैन समाज ने श्री जी का 1008 कलशों से जलाभिषेक किया। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष सर्वेश जैन, ओमप्रकाश जैन, सुभाष जैन एडवोकेट, अभय जैन, रवींद्र जैन, वरुण जैन, विमल जैन, धर्मेंद्र जैन शामिल रहे।