फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की फसल गिरने से किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। सोमवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में धान की फसल गिर जाने से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसको लेकर किसान बेहद चिंतित है। खेतों में खड़ी धान की फसल गिर जाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई पड़ रही है। धान उत्पादक किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल में दाना बनने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन तेज हवाओं के बीच हुई बारिश से धान का तना टूट गया। जिससे धान की फसल खेतों में बिछ गई। धान की खेती करने वाले किसान गजराम सिंह, अनूप, दिनेश, रामकुंवर सिंह, देशपाल सिंह, चंद्रभान सिंह फसल को हुए नुकसान से चिंतित है। इसके अलावा सोमवार को बारिश होने से शाहबाद नगर में भारतीय स्टेट बैंक के सामने जल भराव हो जाने से रास्ते से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें