रामपुर। पटवाई। थाना क्षेत्र के गांव मिलक निब्बी निवासी पूरन 1994 के एक मुकदमे में फ़रार चल रहा था। जबकि पूरन के घर की पूर्व में कुर्की भी हो चुकी है। उसके बाद से पूरन ने गांव छोड़कर शाहबाद में आकर रहने लगा। मुखबिर की सूचना पर आरोपी पूरन को पटवाई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लगभग पिछले 24 सालो से फरार चल रहा था।