रामपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विद्यार्थी कार्य विभाग की ओर से सोमवार को विद्या मंदिर इंटर कालेज में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस मौके पर सह जिला प्रचार प्रमुख उपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अखंड भारत महज सपना नहीं है। यह श्रद्धा है, निष्ठा है। उन्होंने कहा कि जिन आंखों ने भारत की भूमि से अधिक माता के रूप में माना है, जो स्वयं को इसका पुत्र मानते हैं, ऐसे असंख्य लोग विभाजन को कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी स्वयं के चरित्र निर्माण करते हुए देश को पुन: अखंड बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर सोमपाल सिंह, आलोक राठौर, महेंद्र पांडे, इंद्र यादव और अनिरुद्ध अरोड़ा मौजूद रहे।