फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम आज मुरादाबाद में लगाएंगे अफसरों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम आज मुरादाबाद में लगाएंगे अफसरों की क्लास
विज्ञापन

रामपुर। डिप्टी सीएम एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा.दिनेश शर्मा कल 22 अक्तूबर को रामपुर में विकास कार्यों की समीक्षा मुरादाबाद में करेंगे। इसके लिए डीएम-एसपी समेत कई अफसरों को मुरादाबाद तलब किया गया है। इसके साथ ही भाजपा के प्रतिनिधियों को भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा रामपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं। कल 22 अक्तूबर को वह मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वह रामपुर के अफसरों के साथ जिले के विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते उप मुख्यमंत्री ने जिले के डीएम-एसपी को तलब किया हौ। डीएम एसपी के संग ही जिले के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी मुरादाबाद तलब कर लिया गया है। यहां पर कई स्तरों पर बातचीत होनी है। साथ ही जिले के विकास कार्यों की भी समीक्षा होनी है। इसको लेकर तैयारियां की गई हैं। आदेश मिलने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने अपने स्तर से तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री जिले के विकास कार्यों को लेकर बैठक करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें