जीएसटी में 600 से ज्यादा व्यापरियों ने कराया माइग्रेशन
रामपुर। बार-बार नोटिस के बाद छह सौ से ज्यादा व्यापारी अभी तक जीएसटी में माइग्रेशन नहीं करा सके हैं। व्यापारियों को तीन महीने की और मोहलत दी गई है। इसके बाद माइग्रेशन न कराने वाले व्यापारियों का पंजीकरण निरस्त हो जाएगा।
वाणिज्य कर विभाग में सात हजार से ज्यादा व्यापारियों का वैट में पंजीकरण था। लेकिन, जीएसटी की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही व्यापारियों का जीएसटी में माइग्रेशन कराया जा रहा है। इसके लिए व्यापारियों की कई बार मीटिंग बुलाई गई। कई बार नोटिस भी जारी किए गए। कई बार उन्हें मोहलत भी दी गई। इसके बाद भी 685 व्यापारी अभी तक अभी तक जीएसटी में माइग्रेशन नहीं करा सके हैं। खंड दो में सबसे ज्यादा व्यापारी हैं। वाणिज्य कर विभाग ने व्यापारियों को फिर तीन महीने की और मोहलत दी है। इसके बाद व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन निरस्त माना जाएगा।