रामपुर। महिला डिग्री कालेज में दो पालियों में हुई मिड टर्म परीक्षा में 48 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम वर्ष की मिड टर्म परीक्षाएं कराई जा रही हैं। गुरुवार राजकीय महिला डिग्री कालेज में हुई पहली पाली की राजनीति शास्त्र की परीक्षा में 198 छात्राएं पंजीकृत थीं। जिसमें से 166 छात्राओं ने परीक्षा दी। 32 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में 70 छात्राएं पंजीकृत थीं। जिसमें से 57 छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि, 13 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। बीकाम की परीक्षा में 58 छात्राएं पंजीकृत थीं। जिसमें से 55 छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि, तीन छात्राएं अनुपस्थित रहीं।