फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोट और शहर कोतवाली प्रभारी सहित तीन निरीक्षक के साथ 45 पुलिस कर्मी होगे सम्मानित-

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वतंत्रता दिवस पर भोट और शहर कोतवाली प्रभारी समेत 45 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सोमवार को होगा। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला सुबह नौ बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही वह उत्कृष्ट कार्य करने के चलते चयनित किए गए पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित करेंगे। पुलिस अभिलेख में उत्कृष्ट सेवा के लिए रामपुर में तैनात निरीक्षक रूपेंद्र कुमार गौड़, शहर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र पाल त्यागी, भोट थाना प्रभारी राकेश कुमार, सिपाही मुन्ना सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान गृह मंत्रालय में सेवा अभिलेख के आधार पर 45 पुलिस कर्मी भी सम्मानित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें