रामपुर। जिला चिकित्सालय में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिन पूर्व बसपा प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शैला खान ने मनाया। उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों हाल चाल जाना। उनको फल बांटे और मायावती की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर जीशान खां, फैज खां, सालिम, दानिश खां, सोनी, अदनान पाशा आदि उपस्थित रहे।