फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को शिक्षकों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने बुद्धि शुद्ध यज्ञ किया। इस दौरान शिक्षकों ने कर्मियों के हितों में पुरानी पेंशन को पुन: बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत तमाम स्कूलों के शिक्षक आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां पर कर्मियों ने यज्ञ कर कहा कि शिक्षक-कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पेंशन को सरकार ने छीन लिया है। जो कि किसी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। कहा कि जब विधायक और मंत्री पुरानी पेंशन का लाभ रहे हैं तो फिर शिक्षक-कर्मियों को ही इससे वंचित क्यों किया जा रहा है। इसके बाद शिक्षकों ने पुरानी पेंशन को लेकर आगे की रणनीति तैयार की। इस दौरान डा. राजवीर सिंह, कैलाश पटेल, अंजुम स्नेही, अजीत कुमार श्रीवास्तव, उपमा सिंह, अनुपम गंगवार, एमपी सिंह, कमर इस्हाक जब्बाद, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें