फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टोडियन की जमीन पर कब्जे की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जे की जांच के आदेश
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने बैठाई जांच,यूपी सरकार को दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति की जमीन शामिल कर लेने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए हैं। यूपी सरकार को इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश आईआईए के चेयरमैन आकाश सक्सेना की शिकायत के आधार पर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी के भीतर शत्रु संपत्ति की जमीन को भी दबा लिया गया है। इस मामले की शिकायत इंडियन इंड्र्स्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन आकाश सक्सेना ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर की थी। उनका आरोप था कि पूर्व मंत्री आजम खां ने शत्रु संपत्ति की जमीन को भी कब्जा लिया है। इस जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। कहा कि शत्रु संपत्ति की जमीन को कब्जे में नहीं लिया जा सकता। इसलिए इस जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाना चाहिए। साथ ही इस पर कब्जे की भी जांच कराई जानी चाहिए। आकाश की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के सेक्शन अफसर टी श्रीनिवासन ने लखनऊ स्थित शत्रु संपत्ति के एसीपी पीएन श्रीनिवासन को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें