जल स्तर घटा, चिंता बरकरार
रामपुर। यूपी के संग उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी ने नदी किनारे रह रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल नदियो का जल स्तर कम जरूर हुआ है,जिससे राहत की सांस ली गई है। फिलहाल आने वाले कुछ समय में होने वाली बारिश लोगों को परेशानी में डाल सकती है।
मानसून की मेहरबानी यूपी व उत्तराखंड पर बनी हुई है। उत्तराखंड में हो रही बारिश से नदियों की हलचल बढ़ने लगी है। हालांकि दो दिन से उत्तराखंड में बारिश कम हुई है,जिसके बाद नदियों का जल स्तर घटने लगा है। रामनगर बैराज से रविवार को दस हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सोमवार को नदी में पानी नही छोड़ा गया,जिसके बाद जल स्तर कम हुआ है। कोसी नदी इस वक्त 192.63 मीटर तक पहुंच गया है,जबकि खतरे का निशान 197.83 मीटर है। कोसी नदी का जल स्तर घटने से हालांकि नदी किनारे रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। नदी किनारे स्थित स्वार, टांडा व सैदनगर के साथ ही सदर क्षेत्र के तमाम गांवों के लोगों की बैचेनी बढ़ने लगी है। नदी किनारे रहने वाले लोगों की मुश्किल बढ़ने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। सैदनगर क्षेत्र के दलेलनगर, प्रानपुर का मझरा, रवन्ना, बजावाला, पसियापुरा, चांदपुर, ईश्वरपुर, लालपुर समेत कई गांव के खेतों तक पानी पहुंच गया है,जिससे लोग परेशान हैं।