रामपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में हुई सम सेमेस्टर परीक्षा में 399 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा जा सका।
शुक्रवार को पहली पाली में प्रथम वर्ष के इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग की परीक्षा में 117 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 102 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों की आईसी इंजीनियरिंग की परीक्षा में पंजीकृत 44 परीक्षार्थियों में से 40 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय वर्ष कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में पंजीकृत 78 परीक्षार्थियों में से 73 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में प्रथम वर्ष कंप्यूटर इंजीनियरिंग की परीक्षा में पंजीकृत 94 परीक्षार्थियों में से 83 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय वर्ष आईसी इंजीनियरिंग की परीक्षा में 111 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 109 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रामपुर के सहायक केंद्र अधीक्षक सिमरत सिंह गिल ने बताया कि शुक्रवार को भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।