रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मंगलवार को हुई परीक्षा में 660 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को उर्दू, भूगोल और संगीत की परीक्षा थी। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली के दौरान 435 में से 412 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 138 परीक्षार्थियों में से 136 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में 87 परीक्षार्थियों में से 84 परीक्षार्थी परीक्षा दी। तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
द्वितीय और तृतीय पाली में 24 और चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। दोनों महाविद्यालय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया था। थर्मल स्कैनिंग के बगैर किसी भी कर्मचारी, स्टाफ और परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार की गई थी।