फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

354 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में बुधवार को 20 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इस दौरान कुल 354 लोगों को टीका लगाया गया। बुधवार को हुए टीकाकरण में 216 लोगों को पहली डोज और 138 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। जिसमें 45 से 60 साल आयु के 156 लोगों को पहली डोज और 93 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 59 लोगों को पहली डोज और 39 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इसके साथ ही चार हेल्थकेयर वर्कर को दूसरी डोज का टीका लगाया। वहीं एक फ्रंटलाइन वर्कर को पहली डोज और दो फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें