फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरांह के गोरवा में जीप से पकड़े देवदार के 32 स्लीपर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल की सरांह पंचायत के गोरवा गांव के समीप वन विभाग की टीम ने देवदार के 32 स्लीपर पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभाग ने स्लीपर ले जाने में इस्तेमाल होने वाली गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। साथ ही छानबीन की जा रही है कि यह लकड़ी की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब दस बजे वन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश चौहान और बबलू ने नाके के दौरान सरांह की ओर से आ रही एक जीप को तलाशी के लिए रोका। यह देख चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर मौके से फरार हो गया। टीम ने गाड़ी का पीछा किया। इसी बीच स्लीपर ले जा रहे व्यक्ति गोरवा गांव के समीप भोलानू नाले में गाड़ी छोड़कर भाग गए। तलाशी लेने पर गाड़ी से 8 फीट के 32 देवदार के स्लीपर बरामद की गए। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
इसके बाद वन कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस थाना चौपाल को दी। पुलिस थाना चौपाल से एचएससी मोहिंद्र सिंह की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची लकड़ी की तस्करी में इस्तेमाल होने वाली गाड़ी को कब्जे में लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और गाड़ी के मालिक के साथ ही तस्करी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें