फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के विभिन्न मोर्चों के सम्मेलनों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक राम विहार स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी डा. चंद्रमोहन ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद अब पूरी मेहनत से पार्टी प्रत्याशी की जीत में जुटने के लिए अपील की। साथ ही विभिन्न मोर्चों द्वारा होने वाले सम्मेलनों को भी सफल बनाने की अपील की गई।
डा. चंद्रमोहन ने कहा कि रामपुर में लोकसभा चुनावों के मतदान के लिए अब मात्र 40 दिन शेष बचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में शंखनाद हो चुका है। कार्यकर्ता अब लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाकर ही आराम से बैठें।जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा कि जिले भर में भाजपा के अलग-अलग मोर्चों के कार्यक्रम होने हैं। इनमें 15 मार्च को स्वार में किसान मोर्चा का सम्मेलन, 23 मार्च को थूनापुर में अनुसूचित मोर्चे का सम्मेलन, 24 मार्च को लोहिया पार्क ज्वालानगर में महिला मोर्चे का सम्मेलन, 27 मार्च को बिलासपुर में पिछड़ा वर्ग मोर्चे का सम्मेलन होगा। इन सभी सममेलनों को कार्यकर्ता सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना, काशीराम दिवाकर, सुभाष भटनागर, हंसराज पप्पू, सुरेश गंगवार, देवकरन गंगवार, प्रेमशंकर पांडे, सौरभ पाल सिंह, मोहन लोधी, ख्यालीराम लोधी, भारत भूषण गुप्ता, अनिल वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, प्रभात अग्रवाल, अनुज सक्सेना, सुरेश बाबू गुप्ता, मदन सिंह चौहान, जागेश्वर दयाल दीक्षित, चंद्रप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें