रामपुर। जन भागीदारी मार्च मंगलवार को रामपुर पहुंचा। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जन भागीदारी मार्च के संयोजक तरुण पटेल ने आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद गांधी समाधि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान तरुण पटेल ने कहा कि जन भागीदारी मार्च का उद्देश्य जनता की मूल समस्याओं, अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए लोगों के बीच जाकर जानकारी ली जा रही है। कहा कि वर्तमान में आम जनता महंगाई की आग में झुलस रही है। बड़े पूंजीपति मालामाल हो रहे हैं और मध्यमवर्गीय लोग परेशान हैं। इस दौरान मामून शाह, नौमान खां, आमिर मियां, रामगोपाल सैनी, फैसल हसन, युसूफ खां, शहरोज मंसूरी, आमिर कुरैशी, रमेश प्रभाकर, एजाज खान, मेहरबान अली, मोहम्मद हसीब आदि मौजूद रहे।