रामपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के ठेका कर्मियों की समस्याओं को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य योगेन्द्र पासवान से मुलाकात की। यूथ विंग के नगराध्यक्ष माइकल वाल्मीकि ने कहा कि रामपुर नगर पालिका में दलितों के साथ मजदूरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने सफाई कर्मियों की समस्याएं भी पुरजोर तरीके से उठाया। इस मौके पर सुरेश आजाद, मुकेश राही, अनिल राज, शिवा दैत्य आदि मौजूद रहे।