फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिले में 3.09 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। बच्चों को कुपोषण और आंखों से जुड़ी बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से जिले में विटामिन-ए पिलाने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान एक माह तक सभी ब्लॉक में चलेगा। इसके तहत 309045 सत्रों में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विटामिन-ए बच्चों की आंखों की रोशनी, रोग प्रतिरोधक क्षमता और शारीरिक विकास के लिए अति आवश्यक है। इसकी कमी से बच्चों में कुपोषण, बार-बार संक्रमण और अंधेपन जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ ने कहा कि इस अभियान में लगाए गए किसी भी कर्मचारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस बार नौ से 12 माह तक के 34881, एक से दो वर्ष तक के 66757 और दो से पांच वर्ष तक 207406 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान 24 जनवरी तक चलेगा।
-
विटामिन-ए की खुराक के लाभ
रामपुर। विटामिन-ए वसा में घुलनशील होता है और शरीर के कई कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन-ए रतौंधी और अन्य आंखों की समस्याओं से बचाता है। यह विटामिन ए त्वचा की लोच में योगदान देता है और क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत में मदद करता है। तेल उत्पादन को कम करने की क्षमता के कारण इसका उपयोग मुंहासे के उपचार में भी किया जाता है। साथ ही ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखकर शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। संवाद
विज्ञापन


-
सभी लोग अभियान की निर्धारित तिथियों पर अपने बच्चों को नजदीकी केंद्र पर जाकर विटामिन-ए की खुराक जरूर पिलाएं। अभियान की निगरानी के लिए ब्लॉक स्तर पर टीम का गठन किया गया है, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सभी पात्र बच्चों को समय से विटामिन-ए की खुराक मिल सके। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -डॉ.दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें