फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पॉलीटेक्निक काॅलेज में 30 से निशुल्क कंप्यूटर कोर्स का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Fri, 12 Jul 2024 11:02 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 जुलाई से शुरू होगा। राजकीय पॉलीटेक्निक काॅलेज में होने वाले प्रशिक्षण को लेकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य डीवी सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों के राजकीय पॉलीटेक्निक काॅलेज में में कंप्यूटर आधारित दो निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। जिसमें टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर लेवल-1 एवं ऑफिस ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव को शामिल किया गया है। यह प्रशिक्षण 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन एवं विस्तृत जानकारी के लिए संस्था में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें