फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण स्पर्धा में आशा और अंजना ने मारी बाजी

विज्ञापन
ननखड़ी के टूटू में विश्व जनसंख्या दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक। संवाद
विज्ञापन
टुटू में विश्व जनसंख्या दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ननखड़ी के टुटू में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल टुटू में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बढ़ती हुई जनसंख्या के बारे में जानकारी दी गई। खंड चिकित्सा अधिकारी ननखड़ी एमपी सिंह के निर्देशानुसार महिला मंडल टुटू में यह दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने लोगों को बढ़ती हुई जनसंख्या पर जानकारी दी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने नाटक के माध्यम से लोगों को अस्थायी गर्भनिरोधक उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इस उपलक्ष्य पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में आशा और अंजना ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। नाटक में भाग लेने वाली सभी आशा कार्यकर्ताओं को महिला मंडल अध्यक्षा पार्वती शर्मा ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें