फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2858 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में गुरुवार को 2858 लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर टीके लगाए गए। इसमें 2594 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 264 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि अब जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय की भांति जनपद के सभी सीएचसी, ब्लॉक स्तरीय/पीएचसी पर सोमवार से शनिवार को प्रत्येक कार्यदिवस पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों तथा 45 से 59 वर्ष तक के गम्भीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को कोविड रोकथाम हेतु टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण हेतु पूर्व पंजीकरण तथा वॉक-इन की सुविधा उपलब्ध है। आरोग्य सेतु ऐप पर भी पंजीूकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के साथ ही लाभार्थी अपनी सुविधानुसार टीकाकरण स्थल तथा दिन का चयन कर सकते हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीकाकरण हेतु आयु प्रमाणित करने हेतु पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। 45 से 59 वर्ष तक के गम्भीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को पंजीकृत चिकित्सक द्वा रोग का पर्चा अथवा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जनपद में राजकीय चिकित्सालयों में कोविड टीकाकरण नि:शुल्क किया जा रहा है तथा निजी चिकित्सालयों में रू0 250 प्रति व्यक्ति प्रति डोज का शुल्क देकर टीकाकरण कराया जा सकता है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें