फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को बारिश के बावजूद 2836 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गुरुवार को जिले में सुबह के वक्त बारिश होने के बावजूद 2836 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। गुरुवार को महिला अस्पताल और शाहबाद सीएचसी के महिला स्पेशल बूथ पर 150 महिलाओं ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले में 49 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। जिसमें 18 से 44 साल आयु वाले 1729 लोगों पहली डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 707 लोगों ने पहली और 71 लोगों ने दूसरी डोज ली। साठ साल से अधिक आयु वाले 260 लोगों ने पहली और 68 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही एक फ्रंटलाइन वर्कर ने भी पहली डोज ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें