फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से 26 गोवंशीय बरामद

Thu, 09 Aug 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
केमरी पुलिस द्वारा पकड़े गए कैंटर से बरामद पशु।
विज्ञापन

विज्ञापन
 केमरी पुलिस ने एक कैंटर से वध के लिए लाए जा रहे 26 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। जबकि, पशु तस्कर पुलिस को देखकर कैंटर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पशुओं को गोशाला भेजा है।

केमरी थाना प्रभारी जसवाल सिंह ग्वाल के मुताबिक, बुधवार की सुबह मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि कुछ पशु तस्कर रामपुर की तरफ से कैंटर में भर कर वध करने के लिए गोवंशीय पशुओं को ला रहे हैं। पुलिस ने रामपुर-केमरी मार्ग पर ग्राम गंगापुर के पास कैंटर को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस को देखकर वाहन की स्पीड तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा करके कैंटर को पकड़ लिया। इस दौरान कैंटर सवार पशु तस्कर भाग गए। पुलिस ने कैं टर से 26 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया। जिसमें तीन पशु मरे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पशुओं को गोशाला भेज दिया।       
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें