फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 265 लीटर सॉस और 21 किलो कुट्टू आटा किया जब्त

Tue, 23 Sep 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में विभाग की टीम ने 265 लीटर सॉस और 21 किलो कुट्टू आटा जब्त किया। साथ ही किशमिश, कुट्टू के आटे सहित सात खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। टीम ने इसे जांच के लिए लैब भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अजीतपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बालाजी फूड्स से आटा, रेड सॉस और ग्रीन सॉस के नमूने लिए और करीब 265 लीटर सॉस जब्त किया। शंकरपुर स्थित शर्मा जनरल स्टोर से कुट्टू आटा के दो नमूने लेकर 21 किलो आटा सीज किया गया। मिलक स्थित छत्रपाल किराना स्टोर से मूंगफली दाना और किशमिश के नमूने भी लिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें