रामपुर। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर 26 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के प्रति लोगों में पनपी गलतफहमी को भी दूर किया गया।
बुधवार को ज्ञान मंदिर पुस्तकालय में लगे रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारत भूषण गुप्ता तथा प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने किया। शिविर जिला कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा जीवन में कोई दान नहीं है जो जीवन किसी के काम आए ऐसे जीवन को पाकर हम सभी को कृतार्थ कर दे। ऐसी भावना को रखकर हम सभी को ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, बीना अग्रवाल, नवीन गुप्ता, ऋतिक अग्रवाल, अचल अग्रवाल, आयुष गुप्ता, पायस गुप्ता, बिट्टू अग्रवाल, जोगिंदर सिंह के अतिरिक्त लगभग 26 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान अमन गर्ग, प्रतिभा अग्रवाल, नीलम गुप्ता, सपना गुप्ता, कुशल गुप्ता, पारुल अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रिमझिम गुप्ता, राधा गुप्ता, उपकार गोयल, सपना अग्रवाल, देवेश गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, दीपक बंसल, अंकुर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। रक्तदान करने वाले सभी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह तथा संस्था द्वारा सर्टिफिकेट बांटे गए।