फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 24 बच्चों को मिला योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत जिले के 24 बच्चों को योजना से लाभांवित होने के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इन बच्चों ने कोरोना काल में अपने माता पिता या संरक्षक को खो दिया था। जिसके बाद सरकार की ओर से बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी ली गई और तीन माह की अग्रिम धनराशि बच्चों के खाते में भेजी गई। सरकार की ओर से प्रतिमाह बच्चों को चार हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना काल में जान गंवाने वालों के बच्चों की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत की गई। प्रदेश स्तर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ किया। रामपुर में जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक राजबाला, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में जिले के 24 बच्चों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। योजना के तहत बच्चों के खातों में तीन माह की अग्रिम धनराशि भेजी गई। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के संबोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण अपने माता पिता या संरक्षक को खोने वाले बच्चों की देखभाल और उनके सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी सरकार ने ली है। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे, इसके लिए शासन के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा भी लगातार विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं।
विधायक राजबाला ने कहा कि माता-पिता को खोने का दर्द वही जान सकता है, जो इस मुसीबत से गुजर चुका है। मुख्यमंत्री ने ऐसे बच्चों के सिर पर हाथ रखा है, तो निश्चित रूप से बच्चे अपने भविष्य में उन्नति के पथ पर बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सकेंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि बच्चों की बेहतरी और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शासन और प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह ने बताया कि जनपद में निर्धारित पात्रता के अंतर्गत 66 बच्चे चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 24 बच्चों को लाभ प्रदान कराने के साथ ही शेष बच्चों के संबंध में नियमानुसार सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस विद्या किशोर शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राम जी मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें