रामपुर। जिले में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में इस बार 2203 छात्र- छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगी।
परीक्षा के सात केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र में करीब 314 छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है।
परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए अधिकारी केंद्रों पर नजर रखेंगे, इसको लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस अंजलि अग्रवाल ने बताया कि सात केंद्रों पर आज सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की सघंन चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।