रामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सेल्फी विद कैंपस अभियान चलाया। जिसमें संगठन के कार्यकर्ता नगर के जैन इंटर कालेज, विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सुंदर लाल इंटर कालेज, रजा इंटर कालेज, श्री हरि इंटर कालेज, दीक्षित कालेज समेत कई स्कूल-कालेजों में गए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ वार्ता की और संगठन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए संगठन से जुड़ने की अपील की। जिला संयोजक शिवम कौशिक ने इस दौरान सेल्फी विद अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ भारद्वाज, अवधेश सिन्हा, अशोक राठौर, बृजेश सैनी, गौरव सैनी, उदित शर्मा, राहुल शर्मा, राकेश कुमार, शिवम, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।