फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गिरा पेड़, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में गिरा पेड़, किसान की मौत
विज्ञापन

सैदनगर (रामपुर)।
मंगलवार की शाम आई आंधी में पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। मंगलवार की शाम मानकपुर निवासी किसान जाकिर हुसैन गांव में पेड़ काट रहा था। इस दौरान आंधी आने से पेड़ गिर गया और जाकिर हुसैन उसके नीचे दब गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसको किसी तरह से पेड़ के नीचे से निकाला। पेड़ के नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पेड़ के नीचे से निकालने के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर सुनकर गांव में मातम का माहौल है। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जाकिर हुसैन के छह छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें