फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की सख्ती के बाद दो इंसपेक्टर और चार दरोगा रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की सख्ती के बाद दो इंसपेक्टर और चार दरोगा रिलीव
विज्ञापन

रामपुर। शासन की सख्ती के बाद आजम के करीबी माने जाने वाले दो इंसपेक्टर और चार दरोगाओं को रिलीव कर दिया गया। सपा शासन से लेकर अब तक रामपुर में ही जमे पुलिस कर्मियों की शिकायत लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष आकाश सक्सेना ने मुख्यमंत्री से मिलकर की थी। उनका कहना था कि पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी इंसपेक्टर और दरोगा अभी भी रामपुर में तैनात हैं,जिससे काम प्रभावित हो रहा है। इस शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री ने ने कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे,जिसके बाद एडीजी ने रामपुर में तैनात सात इंसपेक्टर और चार दरोगाओं का रामपुर से तबादला कर दिया गया था। सात इंसपेक्टर और चार दरोगा के तबादला हो जाने के बाद भी उनको रिलीव नहीं किया गया,जिसके बाद एडीजी स्थापना ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एडीजी की नाराजगी के बाद एसपी डा.विपिन ताडा ने बृहस्पतिवार को इंसपेक्टर धर्मेंद्र यादव व पुलिस लाइन में तैनात वाहिद खां को रिलीव कर दिया। इसके अलावा चार दरोगा धर्मेंद्र गिरी, दढ़ियाल चौकी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, अजीमनगर में तैनात संजय यादव, गंज में तैनात सुभाष चंद्र यादव को रिलीव कर दिया। एसपी ने बताया कि इन सभी को रिलीव कर दिया गया है जो शेष बचे हैं उनको भी जल्द रिलीवक र दिाय जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें