फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण में पहुंचा मूल्यांकन, महज बीस हजार कापियां शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम चरण में मूल्यांकन, महज बीस हजार कापियां शेष
विज्ञापन

रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्ति की ओर है। अब बीस हजार से भी कम कापियां चेक होने से शेष हैं। 31 मार्च तक मूल्यांकन का कार्य संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन

इन दिनों यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इसके लिए दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय रजा इंटर कालेज में इंटरमीडिएट एवं राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। गुरुवार को मुर्तजा इंटर कालेज में 7884 कापियां चेक हुईं। यह कार्य 117 शिक्षकों ने किया। यहां अब तक 121848 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है, जहां सिर्फ 8328 कापियां चेक होना शेष है। वहीं, रजा इंटर कालेज में दो सौ शिक्षकों ने 6268 कापियां चेक कीं। यहां अब तक 254732 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। सिर्फ 11 हजार कापियां शेष हैं। दोनों ही केंद्रों पर 31 मार्च तक संपन्न हो जाएगा। उप नियंत्रक चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि मूल्यांकन का कार्य अब अंतिम दौर में है। नियत समय से पूर्व ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें