फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो निर्दलीय प्रत्याशी कूदे चुनाव मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल (रोहड़ू)।
विज्ञापन

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में कूद गए हैं। शनिवार को नावर के पुजारली-4 निवासी सुंदर सिंह नैंटा ने नामांकन भरा। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को भी जुब्बल की धार पंचायत के लोकिंद्र झौहटा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भरा। हालांकि अभी तक भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल नहीं किए।
विज्ञापन

सुंदर सिंह नैंटा ने बताया कि वह पूर्व में कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं। साथ ही एपीएमसी के निदेशक मंडल सदस्य के रूप में सेवाएं दे चुके है। उन्होंने बताया कि जुब्बल-कोटखाई में परिवर्तन होना जरूरी है। क्षेत्रवासियों को विकास के नाम पर मात्र गुमराह किया गया। विकास के आंकड़े कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं। ऐसे में सभी दलों को छोड़कर क्षेत्र के लोग उन्हें अपना समर्थन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें