फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चुनाव में लगेंगे 2070 वाहन, साढ़े तीन सौ बसों का किया अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए परिवहन विभाग ने भी वाहनों का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। विभाग के पास 2070 छोटे-बड़े वाहनों की डिमांड आई है। अभी तक विभाग ने साढ़े तीन सौ प्राइवेट बसों का इंतजाम कर लिया है। अन्य वाहनों का इंतजाम किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने एआरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार के नेतृत्व में वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। टीम को लोकसभा चुनाव के लिए इस बार प्रशासन की तरफ से 2070 वाहनों का लक्ष्य दिया गया है। इनमें प्राइवेट कार 800, टैक्सी 550, 488 निजी बसें, 140 रोडवेज बसों की डिमांड आई है। इसके अलावा 140 कैंटर मांगे गए हैं, जबकि एक छोटी मैजिक की मांग प्रशासन की ओर से की गई है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग इन वाहनों के अधिग्रहण में जुटा हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन का आदेश मिलते ही स्कूली साढ़े तीन सौ बसों का अधिग्रहण कर लिया गया है। अन्य के लिए विभाग प्रयासों में जुटा हुआ है। विभाग इन वाहनों का अधिग्रहण करने के साथ इनके कागज भी अपने पास रखेगा। चुनाव खत्म होने के बाद सरकारी दरों पर इनका भुगतान कर मय कागज वाहन वाहन स्वामियों के सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
-
लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इन वाहनों के जरिये ही पुलिस, पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाया जाएगा। - अनिल कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें