रामपुर। जिले में रविवार को 76 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 2035 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 50 बालकों ने पहली डोज ली। किशोर वर्ग के 45 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 365 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 61 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 864 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 23 लोगों ने पहली और 497 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 5 लोगों ने पहली और 107 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 18 लोगों ने एहतियाती डोज ली। संवाद