रामपुर। भाजपा नेता प्रशांत कुमार सिंह लोधी ने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह लोधी के साथ कचहरी में अधिवक्ताओं से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं को केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में बताया। इस दौरान राजीव लोधी, प्रताप सिंह मौर्य, अमरपाल पटेल, नरेश कुमार, ओमप्रकाश लोधी, प्रताप सिंह गंगवार, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।