रामपुर। बिलासपुर तहसील के खंडिया गांव के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि गांव का सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आता है। शिकायत करने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाता है। ग्रामीणों ने इस मामले से एसडीएम से कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर प्रेम नरेश वाल्मीकि, नितिन कुमार, तिलक राम, ज्ञानेश कश्यप, विक्की कश्यप, अमित सागर, जुगनू गौतम, टिंकू सक्सेना, मुकेश कुमार, कमलजीत, सोनू कुमार और विनित सागर सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।