रामपुर। मसवासी क्षेत्र में अवैध खनन नहीं रोक पाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने चौकी में तैनात दरोगा को छोड़कर दो हेड कांस्टेबिल और पांच सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
स्वार थाना क्षेत्र के मसवासी क्षेत्र अवैध खनन का गढ़ माना जाता है। अधिकारियों के आदेश के बाद भी मसवासी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी शिवहरि मीना ने चौकी में तैनात दो हेड कांस्टेबिल और पांच सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है। चौकी प्रभारी की तैनाती अभी कुछ दिन पहले ही हुई है। मसवासी चौकी में तैनात दरोगा अमित कुुमार को छोड़कर चौकी में तैनात हेड कांस्टेबिल मलखान और धीर सिंह के अलावा सिपाही अमित, सोमवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, नरेेंद्र सिंह को लाइन भेज दिया गया है। उनके जगह पर नये सिपाही तैनात किए गए है। एसपी ने जिले भर में चालीस सिपाहियों को इधर से उधर करने का आदेश जारी किया है।