रामपुर। पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि दलितों के संबंध में साध्वी गीता प्रधान ने जो बयान दिया है वह हैरत करने वाला है। उन्होंने बयान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे उनसे काफी मधुर संबंध रहे हैं। वह हमारा और हम उनका बेहद आदर, सम्मान करते हैं। लेकिन, इसके बाद भी उनके जैसे व्यक्तित्व को कटुता भरा बयान देना शोभा नहीं देता। कहा कि वह कटुता भरे बयान देने के स्थान पर जीवन में ज्यादा प्यार देने का प्रयास करें।