मसवासी। अपंजीकृत चिकित्सक के इंजेक्शन से दस साल की बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा कर चिकित्सक के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी है। बिजारखाता निवासी इस्माइल पुत्र नवाब की दस वर्षीय बालिका मुस्कान को तेज बुखार आ गया था। परिजन उसे मसवासी के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए थे। तेज बुखार में इंजेक्शन लगने में बालिका की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसे बाजपुर के लिए रफेर कर दिया। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने अपंजीकृत डॉक्टर के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।