फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा तो लगकर ही रहेगी:उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तो लगकर रहेगी : दिनेश
विज्ञापन

रामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने के मामले में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि निश्चिंत रहिए प्रतिमा वहीं लगेगी। पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अफसरों के साथ मिलकर जो भी तय करेंगे उसी हिसाब से प्रतिमा लगेगी। उन्होंने आजम खां व उनकी पत्नी द्वारा विधायक व सांसद निधि से दी गई धनराशि देने के मुद्दे पर गोलमोल तरीके से जवाब देते हुए जन प्रतिनिधियों के पाले में गेंद डाल दी।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रतिमा का मामला पिछले काफी दिनों से रामपुर की फिजां में गूंज रहा है। पुराने स्थान पर प्रतिमा लगाने के फैसले को प्रशासन द्वारा रोक देने के बाद भाजपाई भी बैकफुट पर हैं। स्थानीय भाजपाई इस मुद्दे पर खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। इस बीच रामपुर में किसानों के कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटने पहुंचे उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी लोग नि श्चिंत रहें पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगकर रहेगी। इसको लेकर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि अधिकारियों के साथ मिलकर जो भी तय करेंगे उसी के अनुसार प्रतिमा लगेगी। उन्होंने पूर्व मंत्री आजम खां और उनकी सांसद पत्नी तजीन फात्मा द्वारा अपनी निधि से पांच लाख की धनराशि दिए जाने के मुद्दे पर गोल मटोल जवाब देते हुए स्थानीय भाजपाइयों के साथ ही प्रशासन के पाले में गेंद डाल दी। उन्होंने सरकार की योजनाओं की भी तस्वीर सामने रखी। कहा कि 2022 तक गांवों में 24 घंटे बिजली और हर गांव में बिजली पहुंचा दी जाएगी। इसके अलावा सरकार हर स्तर पर विकास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें