फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व प्रदेश में आरएसएस के एजेंटों की सरकार : अब्दुल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
देश व प्रदेश में आरएसएस के एजेंटों की सरकार : अब्दुल्ला
विज्ञापन

रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां के पुत्र और स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था, लेकिन देश व प्रदेश में अंग्रेजों के एजेंट आरएसएस की सरकार है। वह सपा कार्यालय पर क्रांति दिवस पर हुई देश बचाओ, देश बनाओ रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

तोपखाना स्थित कार्यालय पर विधायक ने कहा कि अल्लाह जिसे चाहें इज्जत देता है और जिसे चाहें जिल्लत देता है। हिन्दुस्तान के एक हुक्मरान ने अहमद पटेल को अपमानित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुनिया ने देखा कि उन्हें कैसे अपमानित होना पड़ा। ऐसे ही मुझे निशाना बनाया जा रहा है। मेरी गलती यह है कि मैंने स्वार टांडा को गुलामी से आजाद कराया। उन्होंने जिला प्रशासन पर भी निशाना साधा। कहा कि स्वार टांडा के मोहम्मद आजम नाम के छोटे से कार्यकर्ता को पुलिस ने झूठे मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया और उन्हें प्रताड़ित किया। शहर कोतवाल ने फसाहत खां शानू को परेशान करने की कोशिश की, लेकिन जिला प्रशासन यह समझ ले कि जब समाजवादी सड़कों पर उतरते हैं, तो सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करते हैं। इस मौके पर एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, नगर पालिकाध्यक्ष अजहर खां, आजमवादी मंच के राष्ट्रीय महासचिव फसाहत खां शानू, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पूर्व विधायक अफरोज अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर लाखन, ओमेन्द्र चौहान, इमरान अजीज, मोहम्मद अकील, मुकर्रम इनायती, सरदार सनी खालसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें