फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में अठारह घंटे से ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

उपमंडल रोहड़ू में बुधवार को बीते करीब 18 घंटे से बिजली न होने के कारण ब्लैक आउट है। नौ दिन में दूसरी बार पूरा दिन बिजली न होने के कारण लोगों में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली के प्रति रोष है। बिजली न होने के कारण पूरा दिन दर्जनों गांव में पेयजल योजनाएं बंद रही। पावर कट से सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

रोहड़ू में मंगलवार रात से बिजली गुल है। रोहड़ू, चिड़गांव, टिक्कर, सरस्वतीनगर में बुधवार को पूरा दिन बिजली न होने से लोगों को बहुत परेशानी हुई। पावर कट से तंग लोग अब बिजली बोर्ड के सर्किल कार्यालय का घेराव करने की तैयारी में है। नावर क्षेत्र के लोग 25 अगस्त का पहले ही बिजली बोर्ड को अल्टीमेटम दे चुके हैं। उधर, बिजली बोर्ड के एसई एसके शर्मा ने कहा कि 66 केवी मुख्य लाइन में खराबी आने के कारण रोहड़ू उपमंडल में बिजली की आपूर्ति मंगलवार रात से बंद है। उन्होंने कहा कि बिजली लाइन को ठीक करने का काम चल रहा है। देर रात को बिजली बहाल होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें