फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम ने रोकी पोलियो अभियान की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम ने रोकी पोलियो अभियान की रफ्तार
विज्ञापन

रामपुर। बारिश ने पल्स पोलियो अभियान की रफ्तार रोक दी। बूथों पर टीमें और बच्चे बूथों पर देर पहुंचे। लिहाजा पहले दिन पचास फीसदी बच्चे पोलियो खुराक पी सके। छूटे बच्चों को अब घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसएल सारस्वत ने जिला महिला अस्पताल के बूथ पर बच्चे को दवा पिलाकर अभियान की शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीके त्यागी, कांग्रेस के नगराध्यक्ष मामून शाह खां भी थे। अभियान के तहत 3.70 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया। बारिश की वजह से टीमें और बच्चे बूथों पर देर पहुंचे। लिहाजा बूथों पर कम बच्चे दवा पी सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण पचास फीसदी बच्चे दवा पी सके। छूटे बच्चों को अब पांच दिन तक घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। बाद में बी टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें