फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा बाजार में दुकानों के बाहर नहीं सजेगा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

नेरवा। अब नेरवा बाजार में दुकानों के बाहर सामान सजाने वालों पर प्रशासन की डंडा चलेगा। व्यापार मंडल ने बैठक कर सामान को दुकान के भीतर रखने व इस मामले में प्रशासन का सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है। व्यापार मंडल नेरवा की बैठक व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भीख्टा की अध्यक्षता में हुआ। रविवार को नेरवा व्यापार मंडल की विशेष बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि अस्थाई दुकानों के लगने से बाहर पैदल चलने वाले लोगों व यातायात के लिए परेशानी होती है। सड़क के किनारे या बस स्टैंड में सरकारी भूमि पर बैठे रेहड़ी-फड़ी वालों को भी प्रशासन के सहयोग से हटाया जाएगा। दुकानों में कूड़ादान लगाने की बात कही। व्यापार मंडल ने मासिक चंदा 100 रुपये से बढ़ा कर 130 रुपये करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मंडल के उपप्रधान दिनेश अमरेट, महासचिव रमेश कांटा सहित डेढ़ सौ से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें