फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयोजित होंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
राज्य के सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिवार तक पहुंचने के अभियान के तहत सैनिक सहायता केंद्र झाकड़ी द्वारा विभिन्न शिकायत निवारण और स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन मोबाइल शिविरों में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं को मौके पर निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

सैनिक सहायता केंद्र झाकड़ी की देखरेख में रामपुर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में 4 जुलाई, तकलेच वन विभाग विश्राम गृह में 9 जुलाई और भावानगर विद्युत बोर्ड फील्ड हॉस्टल में 16 जुलाई को शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन मोबाइल शिविरों में सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण किया जाएगा। सैनिक सहायता केंद्र झाकड़ी के विरेंद्र गुप्ता ने सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों में अवश्य भाग लेने की बात कही। उन्होंने अपने साथ सैन्य दस्तावेज लाने का भी आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें