रामपुर। आलियागंज और शौकतनगर के लोगों ने जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम के साथ बुधवार को जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री आजम खां ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। कहा कि पुलिस की मदद से उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवा ली गई। ग्रामीणों ने मांग की कि उनकी जमीन कब्जा मुक्त कराई जाए। सलाम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर किसानों की जो जमीन कब्जाई गई है उसे कब्जा मुक्त कराई जाए।