रामपुर। एसपी के आदेश पर सतीश कुमार अपनी टीम के साथ स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रहें कि इस दौरान एक युवक पर शक होने पर पुलिस ने उसको पकड़कर थाने ले आई। जहां तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल मिले। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया खानसामा निवासी शाहनबाज है।पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।