फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने बढाई ठंड, कूल कूल हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर/मसवासी। मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। सुबह से ही बरसात शुरु हो गई। पहले तो तेज बारिश हुई, लेकिन इसके बाद बरसात रूक गई। गलन और ठिठुरन ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया। कई इलाकों में जलभराव और सड़कों पर कीचड़ होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शहर में बीते दिनों कोहरे और शीतलहर के चलते काफी ठंड पड़ रही थी, लेकिन मंगलवार शाम को कोहरा नहीं आया। इससे मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन बुधवार सुबह को अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। धीरे धीरे बरसात तेज हो गई। बच्चे स्कूल जाने के लिए बारिश रुकने का इंतजार करते रहे, जिन लोगों को जल्दी थी, वह बारिश में भीगते हुए निकले गए। सड़कों पर काफी लोग बारिश में भीगते और ठिठुरते हुए जा रहे थे। इससे शहर का ड्रेनेज सिस्टम भी गड़बड़ हो गया। विकास नगर, पुराना गंज, शिव विहार, साईं विहार समेत शहर के तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर कीचड़ जैसे हालात बन गए, जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसवासी में तेज हवा और पानी की बूंदाबांदी से मौसम और सर्द हो गया है। बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। स्कूल कॉलेजों में भी छात्र छात्रों की संख्या कम रही।बूंदाबांदी से गेहूं मेंथा और मिर्च की फसल को फायदा पहुंचा है।बुधवार को दिनभर शीतलहर के साथ बूंदाबांदी जारी रही।बूंदाबांदी से स्कूल कालेजों में छात्र- छात्राओं की संख्या कम रही। मुरादाबाद बस स्टैंड, मसवासी तिराहा और बिजारखाता में स्वार बाजपुर बस स्टैंड पर भी भीड़ भाड़ कम रही ।शीतलहर के चलते लोग घरो से कम निकले जिसकी वजह से बसों में भीड़ भाड़ कम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें